TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में बिरसा आंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) उत्तर प्रदेश के बैनर तले UGC गाइडलाइंस-2026 के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन |
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्रित हुए | गेट नंबर-3 से परिवर्तन चौक तक समर्थन मार्च निकाला | इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई |
पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक छात्रों को दौड़ाया | इस बीच दूसरी तरफ से छात्र परिवर्तन चौक पहुंच गए | वहां पर बैठकर जमकर नारेबाजी की | पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया |
बापसा उपाध्यक्ष आकाश कठेरिया ने कहा- 2 दिन पहले यहां UGC के नए गाइडलाइंस के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था | बाहरी गुंडे लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैंपस में आकर प्रदर्शन कर रहे थे | तब धारा 144 नहीं लागू थी | अब धारा 144 लागू कर दी गई है हम अपना प्रदर्शन करेंगे | कई जिलों से लोग आ रहे हैं | हम चाहते हैं कि यूजीसी के नए नियमों को पूरी तरीके से लागू किया जाए |
