Entertainment, हिंदी न्यूज़

‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ में महादेव बनेंगे तरुण खन्ना

‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ में महादेव बनेंगे तरुण खन्ना

TIL Desk मुंबई:👉एण्डटीवी का नया डिवाइन ड्रैमेडी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ उज्जैन की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हास्य, भावनाएं और पौराणिक अंदाज़ का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। इस खास कहानी में मशहूर अभिनेता तरुण खन्ना भगवान महादेव की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

तरुण खन्ना इससे पहले भी कई पौराणिक किरदारों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते रहे हैं। इस शो में वह महादेव को एक ऐसे रूप में पेश करेंगे, जो दिव्य होने के साथ-साथ मानवीय भी है-जहां भगवान इंसानों के बीच रहकर उनके जीवन को समझते और दिशा देते दिखाई देंगे।

तरुण खन्ना कहते हैं, ‘‘महादेव की भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद खास और रचनात्मक अनुभव रहा है। इस शो में शिव का रूप थोड़ा अलग है। इस किरदार की सबसे खास बात यह है कि महादेव यहां संवाद के ज़रिये नहीं, बल्कि पहेलियों, हास्य और कभी-कभी पॉप कल्चर के संकेतों के माध्यम से अपनी बात कहते हैं, जिससे वह दर्शकों के और भी करीब लगते हैं।

दिव्यता के इस हल्के-फुल्के और सहज रूप को तलाशना मेरे लिए बेहद आनंददायक रहा है, जहां महादेव इंसानों के बीच रहते हुए उन्हें चुपचाप राह दिखाते हैं और ज़रूरत पड़ने पर अपने दिव्य साथी (गणों) भी मानव रूप में साथ लाते हैं, जिन्हें सिर्फ महेश ही पहचानता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *