Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मैनपुरी में अवैध पेट्रोल पंप सीज, दो आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी में अवैध पेट्रोल पंप सीज, दो आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk मैनपुरी:👉उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में एसटीएफ गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया। इस दौरान दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम पुत्र वासुदेव सिंह निवासी फ़िरोज़ाबाद और अंकित यादव पुत्र सतेंद्र सिंह यादव निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बायो-डीजल के नाम पर पंजीकरण तो कराया था, लेकिन आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बिना ही अवैध रूप से पंप का संचालन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *