Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉 यूपी STF को मिली बड़ी सफलता अवैध शस्त्रो / तमंचा की फैक्ट्रो सहित तस्करी करने वाले गिरोह के अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त मायाराम के पास से STF ने 1अवैध तमंचा 12 बोर, 2 अवैध अद्धी 12 बोर, 6 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 अर्ध निर्मित तमंचा 12 बोर, 1 खोखा कारतूस 12 बोर, 1खोखा कारतूस 315 बोर, व तमंचा बनाने वाले उपकरण किया बरामद |

STF ने अभियुक्त को ग्राम कंजाशरीफपुर, थाना तालगांव, जनपद सीतापुर से किया गिरफ्तार | गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके पास जीवन यापन का कोई साधन नही है, इसलिए वह अवैध शस्त्रो/ तमंचा आदि का निर्माण करता है तथा उसको बेंचकर मिले पैसो से अपना तथा परिवार का जीवन यापन करता है।

उक्त तमंचो की खरीदारी हेतु उससे स्थानीय तथा बाहर के जनपदों के ग्राहक गोपनीय रूप से सम्पर्क करते थे | जिसके बाद उसके द्वारा ग्राहकों को 8 से 10 हजार रूपये में एक तमंचा बेंच देता था। मायाराम द्वारा बताया गया कि इसी तमंचा बनाने के काम के लिए पूर्व में भी 02 बार जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *