Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बाराबंकी में मुख़्तार अंसारी के शूटर सुयेब उर्फ़ बॉबी की गोली मारकर हत्या

बाराबंकी में मुख़्तार अंसारी के शूटर सुयेब उर्फ़ बॉबी की गोली मारकर हत्या

TIL Desk बाराबंकी:👉 उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने मुख़्तार अंसारी के शूटर और अधिवक्ता सुयेब उर्फ़ बॉबी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर अंतर्गत असैनी मोड़ पर अधिवक्ता सुयेब उर्फ़ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *