State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, कई नेता नज़रबंद

लखनऊ में मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, कई नेता नज़रबंद

TIL Desk लखनऊ:👉 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर विधान घेराव का एलान किया है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कई कांग्रेस नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से पार्टी कार्यालय पहुँचने लगे। विधानसभा के आसपास अतरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने-जाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियाती कदम उठाये गए हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और आराधना मिश्रा भी मौजूद। MLA वीरेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता इसमें शामिल।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारी पुलिस बंदोबस्त और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 40 दिनों से पूरे प्रदेश में चौपालों और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

पांडेय के अनुसार मनरेगा में किए गए बदलावों से मजदूरों के अधिकार और हक पूरी तरह छिन गए हैं। इन्हीं अधिकारों को वापस दिलाने के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही विस्तार से विरोध दर्ज करा चुके हैं। पांडेय ने आरोप लगाया कि मजदूरों को अधिकार देने के लिए बनाया गया कानून तोड़-मरोड़ कर खत्म करने की साजिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *