State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

दबिश से लौट रही पुलिस टीम की कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

दबिश से लौट रही पुलिस टीम की कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

TIL Desk महराजगंज:👉दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन का भीसड़ दुर्घटना | दुर्घटना में एक दरोगा की मौत, पाँच घायल | पेड़ से टकराई पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो | कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर जा रही थी गोरखपुर पुलिस |

घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती | इलाज के दौरान गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की मौत | एसआई रमेश चंद, संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक व अन्य दो सदस्य गाड़ी में थे सवार | दुर्घटना में स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त |

सूचना पर जिले के आलाधिकारी पहुँचे बीआरडी | श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ हादसा | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आ जाने से वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और सीधे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। वहीं एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में एक दारोगा की मौत हुई है और अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामला दर्ज कर हादसे की सही वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी घटना की सही जानकारी जुटाई जा रही है।

क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम निजी वाहन से बदमाशों को पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल है उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *