TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी युवक ने विवाद के बाद अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना आशियाना में गुमशुदगी के तहत मानवेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी एल-91 सेक्टर-एल, आशियाना, लखनऊ के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के 21 वर्षीय पुत्र अक्षत प्रताप सिंह से गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आवेश में आकर उसने अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुचे डीसीपी मध्य द्वारा बताया गया कि मामला थाना आशियाना का है इसमें 20 तारीख को गुमशुदगी की सूचना मिली थी कि मानवेन्द्र प्रताप सिंह जिनकी उम्र 49 साल है वह अपने घर से गुमशुदा थे पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी तो आज पता चला कि उनके पुत्र है अक्षय प्रताप जिसकी उम्र लगभग 19 साल है उसने उनकी हत्या कर दी है | 20 तारीख को सुबह 4:30 बजे राइफल से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए शव को क्षत-विक्षत कर दिया | अभियुक्त को कस्टडी में ले लिया गया है पूछताछ की जा रही मौके पर फॉरेंसिक टीम आ गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है अभी तक अभियुक्त ने अपना जुर्म इकबाल किया है उसके पिताजी प्रतियोगी परीक्षा के लिए दबाव बनाते थे इसलिए सुबह झगड़ा हुआ और राइफल से पिता के ऊपर गोली चला दी मृत्यु हो गई शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े किए गए हैं हाथ और पैर को काट करके कहीं फेंक दिया है और बॉडी का जो मेन धड़ है ग्राउंड फ्लोर से मिला है | आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है ।
बाइट:: विक्रांत वीर (डीसीपी मध्य)
