State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

लखनऊ: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

TIL Desk लखनऊ:👉बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक उमाशंकर सिंह की गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह बसपा की वर्तमान में एकमात्र विधायक हैं, जिससे यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों की मुताबिक, आयकर विभाग की 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पुलिस बल की साथ मौके पर पहुंची और आवास तथा कार्यालय में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य सम्बंधित सामग्रियों की जांच शुरू की। टीम द्वारा सभी आवश्यक कागजातों और लेन-दें से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं | कैंसर पीड़ित विधायक के 2 ऑपरेशन हो चुके हैं | लखनऊ पर आवास में आइसोलेशन में रहते हैं विधायक | कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उमाशंकर | डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *