Entertainment, हिंदी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्रियों ने मनाया नारीत्व का जश्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्रियों ने मनाया नारीत्व का जश्न

TIL Desk मुंबई:👉अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारीत्व की खूबसूरती, ताकत और हिम्मत को सलाम करने का दिन है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जी टीवी की लीड अभिनेत्रियों ने महिला होने की खुशी, अपने सामने आई चुनौतियों और दुनिया भर की महिलाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं।

‘गंगा माई की बेटियां’ में स्नेहा का किरदार निभा रहीं अमनदीप सिद्धू ने कहा, “मेरा मानना है कि हर इंसान, चाहे वो महिला हो या पुरुष, उसे उसके अच्छे काम, सकारात्मक सोच और दयालुता के लिए हर दिन सराहा जाना चाहिए।”

‘जाने अनजाने हम मिले’ में रीत का किरदार निभा रहीं आयुषी खुराना ने कहा, “महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि हम कितनी दूर तक पहुंच चुके हैं और अभी कितना आगे जाना बाकी है। एक महिला के रूप में मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि महिलाओं की सुरक्षा को हर जगह गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि हर महिला को सुरक्षित, सम्मानित और सुना जाने का हक है।”

‘लक्ष्मी निवास’ में राधिका का किरदार निभा रहीं अक्षिता मुदगल ने कहा, “आज महिलाएं अपने व्यक्तित्व के लिए सम्मान पा रही हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं। इस महिला दिवस पर मैं हर महिला के लिए सफलता, सुकून और सुरक्षा की कामना करती हूं।”

‘जगद्धात्री’ में जगद्धात्री का किरदार निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा ने कहा कि महिला दिवस पर मैं हर उस महिला का जश्न मनाती हूं जो हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है, दूसरों को अपनापन देती है और अपने भीतर बदलाव लाने की ताकत पर भरोसा करती है।

‘तुम से तुम तक’ में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने कहा, “‘तुम से तुम तक’ में मेरा किरदार अनु भी ऐसी महिला को दिखाता है जो आगे की सोच रखती है और अपने विश्वास पर मजबूती से खड़ी रहती है। इस इंटरनेशनल विमेन्स डे पर मुझे गर्व है कि मैं उन कहानियों का हिस्सा हूं जो मजबूत और आगे बढ़ती महिलाओं का जश्न मनाती हैं।”

‘वसुधा’ में वसुधा का किरदार निभा रहीं प्रिया ठाकुर ने कहा, “आज मैं हर उस महिला का जश्न मनाती हूंजो मुश्किल दिनों में भी गरिमा के साथ उठकर आगे बढ़ती है।” मेरी यही कामना है कि दुनिया ऐसी बने जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, सशक्त हों और अपने सपनों को खुलकर पूरा कर सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *