TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात। खुजेहटा गांव में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
