TIL Desk लखनऊ:
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या…..| सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई…… |
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया…..|
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी……| पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें……|
डबल मर्डर की इस वारदात से सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है |
बाईट:: रल्लापल्ली बसंत कुमार (अपर पुलिस उपायुक्त)
