TIL Desk लखनऊ:
रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज के बाद शुक्रवार को लखनऊ में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में मस्जिदों के बाहर जमीन पर अमेरिका और इजराइल के झंडे लगाए गए, जिन पर नमाजी आते-जाते समय पैर रखकर गुजरते दिखाई दिए।
आसिफी मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात। नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन की तैयारी। मस्जिद परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम। पुलिस और प्रशासन की खास निगरानी। अलविदा जुमे पर लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त।
वहीं शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आज बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने पुराने लखनऊ सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुराने शहर में रुट डाईवर्जन भी लागू किया गया है।
