Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ISSPA उत्तर प्रदेश रीजन द्वारा आयोजित ” अवध रंगोत्सव ’26 द पेंट इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” का हुआ शुभारंभ

ISSPA उत्तर प्रदेश रीजन द्वारा आयोजित " अवध रंगोत्सव '26 द पेंट इंडस्ट्री कॉन्क्लेव" का हुआ शुभारंभ

TIL Desk लखनऊ:👉इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन (ISSPA) उत्तर प्रदेश रीजन द्वारा आयोजित ” अवध रंगोत्सव ’26 द पेंट इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” का शुभारंभ होटल हॉलिडे इन, लखनऊ में भव्य रूप से हुआ। यह तीन दिवसीय रेजिडेंशियल सेमिनार 14 से 16 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से पेंट उद्योग से जुड़े उद्यमी और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ISSPA यूपी रीजन के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं नेशनल प्रेसिडेंट दिनेश प्रभु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कॉन्क्लेव के दौरान पेंट उद्योग से जुड़े तकनीकी, मार्केटिंग और व्यवसाय विकास के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए। इसमें मनीष वत्स, अशोक गुप्ता तथा डॉ. अरुण मैठानी सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस कोच सुरेश मनशारामानी ने ” SME से बिजनेस सम्राट अपने व्यवसाय को 100 करोड़ तक कैसे बढ़ाएं” विषय पर उद्यमियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही गौरव जैन और वसुधा जैन ने भी उद्योग में नवाचार और विकास की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के लिए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों हिमांशु गुप्ता, मृगांक मिश्रा, रजनीश सेठी, बृजेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल रितेश श्रीवास्तव आयुष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों के अनुसार इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य पेंट उद्योग से जुड़े लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई तकनीक, मार्केटिंग रणनीतियों और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *