State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में नए शैक्षणिक सत्र, जो अप्रैल से शुरू होने वाला है, उसे लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रेस वार्ता में पायनियर प्रिंटर्स आगरा, पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड झांसी और सिंघल एजेंसी लखनऊ के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि अब किताबों की अलग-अलग छपाई के कारण अभिभावकों को जो महंगी किताबें खरीदनी पड़ती थीं, उस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

पायनियर प्रिंटर्स की प्रतिनिधि ने बताया कि नई किताबों पर एक विशेष कोड छापा गया है। इस कोड की मदद से किताबों की छपाई में किसी प्रकार की बेईमानी या फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ये किताबें सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और एडेड स्कूलों में भी मान्य होंगी और आगामी सत्र से इन्हीं किताबों का उपयोग किया जाएगा। इससे छात्रों और अभिभावकों को एक समान और उचित मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *