State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘वृहद रोजगार मेला-2026’ का हुआ उद्घाटन

लखनऊ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'वृहद रोजगार मेला-2026' का हुआ उद्घाटन

TIL Desk लखनऊ:👉आज लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ‘वृहद रोजगार मेला-2026’ का उद्घाटन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘कौशल दृष्टि’, ‘कौशल दर्पण’ और ‘कौशल दोस्त’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गए है जहां मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

मंत्री अग्रवाल ने युवाओं को कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावी संचार कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ‘कौशल दृष्टि’ एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो प्रशिक्षण केंद्रों की वास्तविक समय में निगरानी करता है, ‘कौशल दर्पण’ एक एआई-आधारित डैशबोर्ड है जो कौशल विकास से संबंधित जानकारी को एकीकृत करता है, और ‘कौशल दोस्त’ एक चैटबॉट है जो उपयोगकर्ताओं को तत्काल सहायता प्रदान करता है उन्होंने युवाओं को यह भी सलाह दी कि वे अपने करियर को लेकर धैर्य रखें और बेहतर अवसर के बिना नौकरी छोड़ने से बचें सरकार का लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाना है |

उत्तर प्रदेश सरकार रोबोटिक्स, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान कर रही है वर्तमान में लगभग 350 आईटीआई संचालित हैं, जिनमें से 22 नई आईटीआई चालू हो गई हैं और अगले सत्र में 30 और आईटीआई शुरू करने की योजना है रोजगार मेले में डिजिटल पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई, और 15,000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें लगभग 2,500 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है दिव्यांग व्यक्तियों, महिलाओं और ‘जीरो पॉवर्टी’ श्रेणी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *