Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: शराब व्यापारी के कैशियर से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: शराब व्यापारी के कैशियर से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में बीते 25 मार्च को शराब व्यापारी के कैशियर से हुई लूट का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों रुपये बरामद कर लूट का खुलासा कर आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले आगायबकी करवाही में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को रात मद्देयगंज थाना क्षेत्र में शराब व्यापारी के कैशियर से लूट की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की, जिसके आधार पर आज अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 99 हजार 493 रुपये की लूटी गई रकम बरामद की है। इसके साथ ही दो मोटरसाइकिल,वारदात में इस्तेमाल की गई पर्चियां और एक लोहे की रॉड व तमंचा बरामद किया गया है।

बाइट:: विक्रांत वीर (डीसीपी सेंट्रल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *