State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: मकान में लगी भीषण आग, 6 लोग सुरक्षित रेस्क्यू किये गए

लखनऊ: मकान में लगी भीषण आग, 6 लोग सुरक्षित रेस्क्यू किये गए

TIL Desk लखनऊ:👉आज दिनांक 02.04.2026 को समय करीब प्रातः 04:00 बजे PRV 6506 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर रोड स्थित भोले भवन, पार्थ रिपब्लिक के निकट एक मकान में आग लग गई है।

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सरोजनीनगर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस एवं फायर टीम द्वारा तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

मकान में कुल 6 सदस्य –

1. शशि वर्मा उर्फ अजय रस्तोगी (उम्र करीब 48 वर्ष)

2. अनीता वर्मा (उम्र करीब 48 वर्ष)

3. शीतल वर्मा (उम्र करीब 24 वर्ष)

4. विनायक (उम्र करीब 16 वर्ष)

5. वेरोनिका वर्मा (उम्र करीब 6 वर्ष)

6. तनु वर्मा (उम्र करीब 24 वर्ष) तथा एक पालतू कुत्ता मौजूद थे।

पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही से सभी व्यक्तियों एवं पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तनु वर्मा के पैर में हल्की चोट आई, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, बाद इलाज तनु को सकुशल उसके घर छोड़ा गया है।

फायर ब्रिगेड द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया। उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस एवं फायर टीम के त्वरित एवं समन्वित प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *