Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

शालीमार वन वर्ल्ड में हुआ ईद मिलन समारोह का आयोजन

शालीमार वन वर्ल्ड में हुआ ईद मिलन समारोह का आयोजन
  • कर्मचारियों के साथ परिवारों ने भी बढ़ाई रौनक
  • हुनर और मुस्कान से सजी यादगार शाम

TIL Desk लखनऊ:👉शालीमार कॉर्प में हर साल की तरह इस बार भी ईद मिलन समारोह पूरे उत्साह और अपनेपन के साथ मनाया गया। यह शाम केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं रही बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक साथ लाने का खूबसूरत अवसर बनी। बच्चों की चहल-पहल, परिवारों की मौजूदगी और एक-दूसरे से मिलने-जुलने की खुशी ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर शालीमार कॉर्प के फाउंडर एवं मेंटर संजय सेठ, शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद, शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर कुणाल सेठ, डायरेक्टर लीना सेठ और डायरेक्टर अब्दुल्लाह मसूद उपस्थित रहे।

इस बार कार्यक्रम में ”टेलेंट शोकेस” के माध्यम से खास रंग भरा गया, जहां भाग लेने वालों ने अपने-अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। किसी ने गीतों से महफिल सजाई, तो किसी ने नृत्य से तालियां बटोरीं। साथ ही एक कला प्रदर्शन भी रखा गया, जिसमें पेंटिंग और अन्य रचनात्मक कामों के जरिए कर्मचारियों की अलग पहचान सामने आई। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिजनों की डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिये। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल एनजीओ के बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की इस खास परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खास उपहार दिये गए। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से 15 साल से पुराने कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर शालीमार कॉर्प के फाउंडर एवं मेंटर संजय सेठ कहा हमने एक कमरे से इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह हमारी मेहनत का नतीजा है कि वर्तमान समय में एक हजार से अधिक कर्मचारी हमारे साथ जुड़े हुए हैं। जो भी लोग हमारे साथ जुड़े रहे उनकी मेहनत से ही आज हम इन ऊचाइयों तक पहुंच पाए हैं। इसके लिए उनका हम हृदय से धन्यवाद करना चाहते हैं।

कार्यक्रम में शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद ने कहा कि ईद मिलन हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा मौका है जब हम अपने लोगों और उनके परिवारों के साथ दिल से जुड़ते हैं। यहां जो खुशी और अपनापन नजर आ रहा है। यही हमारी असली ताकत है। ऐसे आयोजन हमें एक परिवार की तरह और करीब लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *