TIL Desk लखनऊ:
संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गिहार ने किया बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी को बुलाकर संगठन विस्तार और आगे जिन प्रमुख मुद्दों पर संगठन को कार्य करना है इन सभी बिंदुओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गिहार में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी को बताया की हम लोग गिहार, शिल्पकार समाज के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और मुख्य धारा जोड़ने के लिए हम सभी को आर्थिक रूप से सामाजिक राजनीतिक भागीदारी लेना सुनिश्चित करेंगे और समाज को मुख्य धारा से जुड़कर काम करने की जरूरत है खासकर जो युवा वर्ग हमारे समाज का है इन सभी की एक अहम जिम्मेदारी बनती है वह लोग सामने आए और संगठन को मजबूत करें समाज को मजबूत करें क्योंकि तमाम सारी राजनीतिक पार्टियों हमारा वोट लेती है लेकिन राजनीतिक भागीदारी नहीं दे रही है इन सब पर हमको काम करना होगा |
जबकि सबसे बड़ी बात यह है पूरे भारत में और खासकर उत्तर प्रदेश के सभी जनपद तहसील और नगर मुख्यालय गांव में बड़ी संख्या में हमारे समाज के लोग रहते हैं लेकिन आजादी के बाद आज तक जितनी सरकारी रही कभी हमारे समाज के लिए आर्थिक राजनीतिक शैक्षिक विकास करना और उनका मुख्य धारा से जोड़ने के लिए किसी ने काम नहीं किया है हमारी सीधी और संवैधानिक मांग है जो की हमको हमारे हक और अधिकार मिलनी चाहिए |
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू भारती गिहार ,राम शंकर राजेश कुमार रामचंद्र गिहार सोने लाल गिहार, चमनलाल जिलेदार सिंह सूर्य प्रकाश हंसराज धर्मेंद्र कुमार गिहार गिहार धर्मेद्र भाट आज प्रमुख लोग मौजूद रहे |
