TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा के अंतर्गत जुबानगंज स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ सहित डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज सीता, पत्नी सनी दीक्षित, निवासी किशनपुर कौड़ियां बंथरा की चौथी मंजिल से गिर कर हुई मौत | वहीं, अस्पताल की ओर से कहा गया है कि महिला ने कूदकर सुसाइड किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला बंथरा जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का है। जब मृतका के परिजनों ने डॉक्टर सहित स्टाफ से शिकायत की है तो स्टाफ ने परिजनों से कीअभद्रता, और की धक्का मुक्की | परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसाद हॉस्पिटल में न ही नर्सों की उचित व्यवस्था और न सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, इसलिए हमारा मरीज चौथी मंजिल से गिर गया और मौत हो गई |
आये दिन आने वाले मरीजों की शिकायतें मिलती आ रही फिर भी मरीजों का लगातार हो रहा शोषण, इलाज कुछ और दवा कुछ और चल रही है, मृतका के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप |
परिजनों ने आरोप लगाया कि लगे हुए सीसीटीवी मौके पर खराब पड़े है, मरीजों को हॉस्पिटल में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की कोई व्यवस्था नहीं मिली, जिस कारण आये दिन अस्वस्थ मरीज की गिरकर मौत हो जाती या तो हाथ पैर टूट जाते है |
बाइट:: अमित कुमार आनंद (उपायुक्त दक्षिणी)
