State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

नगर निगम की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

नगर निगम की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

TIL Desk लखनऊ:👉नगर निगम लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सदन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी , नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित सभी पार्षदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। पार्कों में सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया ट्रांसफर स्टेशन निर्माण कार्य को समयबद्ध करने का निर्णय दिया गया टैक्स वसूली को लेकर महापौर के कड़े निर्देश दिए |

स्कूल भवनों के पुनर्मूल्यांकन का प्रस्ताव पारित किए गए सरकारी भूमि की सुरक्षा और वापसी का प्रस्ताव मंजूर किया गया सफाई व्यवस्था सुधार के लिए सख्त निर्देश पारित किए गए वही बैठक में 10 शासनादेश को पारित किया गया सड़क निर्माण और विकास कार्यों को मंजूरी दी गई सीवरेज और जल निकासी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई तालाब और नदी संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए इसको लेकर निर्देश दिया |

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। आलमनगर वार्ड स्थित घोबीघाट तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य तथा कुकरेल नदी के डिसिल्टिंग कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। उपवन के विकास को विशेष महत्व दिया जाय महापौर ने प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी पारित प्रस्तावों के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम लखनऊ शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित सर्वोपरि है।

बाईट:: सुषमा खर्कवाल (महापौर, लखनऊ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *