TIL Desk लखनऊ:
अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी गई तहरीर | सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी |
सपा नेताओं का आरोप है राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर अपमान किया |
अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी | महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अपर्णा ने विपक्ष को ‘नारी विरोधी’ बताते हुए झंडे जलाए थे |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत तमाम नेताओं ने हजरतगंज थाने में अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर |
बाइट: प्रदीप कुमार (समाजवादी पार्टी)
