Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ओमेक्स रीजेंट में ग्राहकों को मिलेगा लग्जरी लिविंग और शानदार वातावरण का अनुभव

ओमेक्स रीजेंट में ग्राहकों को मिलेगा लग्जरी लिविंग और शानदार वातावरण का अनुभव
  • 4 बीएचके फ्लैट्स में सभी मॉडर्न एमेनिटीज का रखा गया ध्यान

TIL Desk लखनऊ:👉शहर में आधुनिक जीवनशैली को नया आयाम और ग्राहकों को खास अनुभव देने के लिए गोमती नगर एक्सटेंशन में ओमेक्स आपना नई लग्ज़री ग्रुप हाउसिंग रीजेंट लेकर आया है। यहां प्राइवेसी और स्पेस का अनोखा संतुलन देखने को मिलेगा। यह अपने एक्सक्लूसिव डिज़ाइन और उच्चस्तरीय सुविधाओं की वजह से दूसरे प्रोजेक्ट्स से अलग है। इसकी सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक फ्लोर पर केवल दो ही अपार्टमेंट बनाए गए हैं, जिससे निवासियों को बेहतर प्राइवेसी और शांत वातावरण मिल सके।

ओमेक्स रीजेंट में सभी आवास 4 बीएचके कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध हैं, जिन्हें आधुनिक परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बड़े लिविंग स्पेस, पर्याप्त वेंटिलेशन और प्रीमियम फिनिशिंग इस प्रोजेक्ट को खास बनाते हैं। प्रोजेक्ट को ऐसी लोकेशन पर विकसित किया गया है, जहां से शहर के प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचना आसान है। स्कूल, हॉस्पिटल, शॉपिंग सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं आसपास उपलब्ध हैं, जिससे दैनिक जीवन और भी सुविधाजनक बनता है।

अंजनी कुमार पाण्डेय, बिजनेस हेड, ओमेक्स ग्रुप ने कहा” प्रोजेक्ट में निवासियों के लिए आधुनिक और लाइफस्टाइल के हिसाब से सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल और बैंक्वेट हॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो फिटनेस और सामाजिक आयोजनों दोनों के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करती हैं। बच्चों के लिए खास प्ले एरिया तैयार किया गया है, वहीं बिलियर्ड्स, स्नूकर और पूल टेबल जैसी इनडोर गेम्स की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन के विकल्प उपलब्ध हों।

सुरक्षा और सुविधा के लिहाज़ से इसमें खास इंतजाम किये गए हैं, जो इसकी सुरक्षा और मजबूत बनाता है। यहां मल्टी-लेवल सिक्योरिटी सिस्टम के साथ सुरक्षित कैंपस, 24 घंटे पावर बैकअप और जल आपूर्ति, भूकंपरोधी संरचना तथा पर्याप्त पार्किंग स्पेस जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी और नियंत्रित प्रवेश जैसी सुविधाएं निवासियों को सुरक्षित और निश्चिंत जीवन प्रदान करती हैं।

आज के समय में जहां अधिकतर प्रोजेक्ट्स में भीड़भाड़ बढ़ती जा रही है, वहीं यह प्रोजेक्ट सीमित अपार्टमेंट्स के साथ एक्सक्लूसिव लिविंग का अनुभव प्रदान करता है। हर फ्लोर पर 4 बीएचके वाले दो अपार्टमेंट होने से न केवल प्राइवेसी बढ़ती है, बल्कि रहने का अनुभव भी अधिक सुकून भरा बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *