Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

करोड़पति बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की मांग की; लगाए छोटे बेटे, भाई पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

करोड़पति बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की मांग की; लगाए छोटे बेटे, भाई पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
  • करोड़पति बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की मांग की
  • छोटे बेटे और भाई पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
  • कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने मारपीट और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
  • कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

TIL Desk कानपुर:👉कानपुर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 76 वर्षीय करोड़पति बुजुर्ग सुभाष चंद्र गुप्ता ने प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की है। बुजुर्ग का कहना है कि उनकी यह मांग बीमारी से ज्यादा पारिवारिक प्रताड़ना से मजबूर होकर की गई है।

बुजुर्ग सुभाष चंद्र गुप्ता कैंसर से पीड़ित हैं और उनका आरोप है कि उनका छोटा बेटा आशीष गुप्ता उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाहता है। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा है और बाहरी लोगों को घर लाकर धमकाने का काम करता है। बुजुर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि बेटे ने एक कंपनी पर भी गलत तरीके से कब्जा कर लिया है।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे परेशान होकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए इच्छा मृत्यु की मांग कर दी है।

मामले में पारिवारिक विवाद और भी गहराता दिख रहा है। बुजुर्ग के भाई राजकुमार गुप्ता की पत्नी संध्या गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने बहू और घर के कर्मचारियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही, बुजुर्ग पर अपनी ही बहू के साथ अवैध संबंध जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद आहत हैं।

वहीं, बुजुर्ग की बहू का कहना है कि वह दिल्ली से अपने ससुर की सेवा के लिए कानपुर आई हैं, लेकिन उन्हें भी झूठे आरोपों में फंसाकर दबाव बनाया जा रहा है। अब यह मामला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित बुजुर्ग ने साफ कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी इच्छा मृत्यु की मांग पर अड़े रहेंगे।

बाईट:: सुभाष गुप्ता (पीड़ित बुजुर्ग)

बाईट:: अनुभूति गुप्ता (बहू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *