State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा “गिरगिट” की तरह रंग बदलती है

अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा "गिरगिट" की तरह रंग बदलती है

TIL Desk लखनऊ:👉आज बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के अवसर पर, लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और मीडिया के सवालों का जवाब दिया भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा “गिरगिट की तरह रंग बदलती है”।

उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा और आरोप लगाया कि वे डेटा इकट्ठा करने का नाटक कर रहे हैं, जबकि असल में आरक्षण नहीं देना चाहते है उन्होंने गाजीपुर में सपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित बदसलूकी और एक 17 वर्षीय लड़की की घटना को लेकर पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बात करती है सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं।

उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने पर किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने और 15,000 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने का वादा किया है उन्होंने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से अस्पताल में मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय रिश्ते भी महत्वपूर्ण हैं, और वे समाज में सद्भाव चाहते हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आगामी यूपी विधानसभा के विशेष सत्र और 2027 के चुनावों के मद्देनजर भाजपा को घेरने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है |

बाईट:: अखिलेश यादव (सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *