TIL Desk बरेली :
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ने के सम्बन्ध में जो फैसला दिया है, वो सही और दुरूस्त है।
मौलाना ने आगे कहा कि सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ने से बचें, शरियत का नजरिया है कि विवाद होने पर जगह या ऐसी जगह जहां पर नमाज पढ़ने से किसी को आपत्ति हो सकती है, तो वहां नमाज न पढ़ें।
