TIL Desk लखनऊ:
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस……………………स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर लगाया आरोप एससी, एसटी, ओबीसी देखकर एनकाउंटर कर रही है |
फॉरवर्ड क्लास के लोगों का सरकार एनकाउंटर नहीं करवा रही बल्कि उनको संरक्षण दे रही है | भाजपा सरकार मजबूत कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन कहां है कानून व्यवस्था |
गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा का बलात्कार कर लाश अपराधियों ने फेंक दी लेकिन अपराधियों का कोई पता नही | एससी, एसटी ,ओबीसी का या तो हाफ एनकाउंटर या फुल एनकाउंटर होता है- स्वामी प्रसाद
प्रतापगढ़ के मानिकपुर में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म – स्वामी प्रसाद
योगी सरकार का अंधा कानून, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए सिर्फ कानून सख्त है- स्वामी प्रसाद
कानपुर, मुरादाबाद में मामूली चोरी में दलित का हाफ एनकाउंटर या फुल एनकाउंटर करती है लेकिन इन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं कर रही संरक्षण क्यों दे रही- स्वामी प्रसाद
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा हमने प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी है अगर सरकार अपराधियों का नहीं पकड़ती है, उन पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम 4 मई को एक बड़ा आंदोलन करने का काम करेंगे |
