State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

संकट के समय में एक-दूसरे का सहयोग करना ही सबसे बड़ा धर्म: मौलाना नूरुल हुदा कासमी

Al Farooqe Baitul Mal Welfare Foundation
  • अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई “अल फारूक बैतुल माल” वितरित किया राहत सामान

TIL Desk लखनऊ:👉विकास नगर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों का सब कुछ छीन लिया। इस दुख घड़ी में संत कबीर नगर की सामाजिक संस्था “अल फारूक बैतुल माल” ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ितों की ओर सहायता का हाथ बढ़ाया है। संस्था के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को विकास नगर पहुँचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

संस्था द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया गया। अग्निकांड की इस आपदा में अपना आशियाना और घरेलू सामान गंवा चुके लोगों के बीच जरूरत का सामान लगभग 300 परिवारों को तकसीम किया गया। वितरण सामग्री में मुख्य रूप से बर्तन, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल रहीं, ताकि प्रभावित लोग अपने जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की शुरुआत कर सकें।इस अवसर पर “जामिया उमर फारूक ट्रस्ट संतकबीर नगर” के चेयरमैन मौलाना नूरुल हुदा कासमी ने कहा कि “अल फारूक बैतुल माल” हमेशा से ही बेसहारा और आपदा प्रभावित लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। विकास नगर के अग्निकांड की सूचना मिलते ही संस्था ने तय किया था कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुँचाई जाएगी। संस्था का मानना है कि संकट के समय में एक-दूसरे का सहयोग करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

चेयरमैन मौलाना नूरुल हुदा कासमी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी संस्था हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हम जाति और धर्म के नाम पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करते। आज विकासनगर में राहत सामग्री बांटी गई है, इसके बाद भी जैसी जरूरत होगी हमारी टीम हर संभव मदद करेगी।जरूरत का सामान पाकर पीड़ित परिवारों ने संस्था का शुक्रिया अदा किया। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने का संकल्प दोहराया है। इस सेवा कार्य में संस्था के कई प्रमुख सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

संस्था के डिप्टी चेयरमैन मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी, जनरल सेक्रेटरी फजलुल्लाह नूर, मोहम्मद अरफात, समाजसेवी सईद हाशमी, मौलाना हुजैफा नूर साथ ही संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *