TIL Desk लखनऊ:
यूपी एटीएस ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया गिरफ्तार | पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम |
महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बनाने वाले थे निशाना | यूपी एटीएस ने कृष्णा मिश्रा, दानियाल अशरफ को किया गिरफ्तार | पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई बड़े हमले के लिए कर रही थी तैयारी |
एटीएस को जानकारी मिली कि बाराबंकी निवासी दनियाल | कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा पाकिस्तान के लिए कर रहे हैं जासूसी | यह दोनों आतंकी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों व चौकिया पर हमले की बना रहे थे योजना |
कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर व अशरफ को बाराबंकी से किया गिरफ्तार | पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व दोनों के बीच में हुई वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी एटीएस ने की बरामद |
एटीएस ने पाकिस्तान हैंडलरों व दोनों गिरफ्तार आरोपियों के बीच में ग्रुप कॉल का भी लगाया पता | गिरफ्तार दोनों आतंकियों के पास से कई विदेशी नंबर से बातचीत का ब्यौरा भी बरामद |
दानियाल ने पाकिस्तान हैंडलर से गन व पैसे की मांग की | उसी गन का इस्तेमाल आतंकी घटना में करने वाले थे | हम्माद द्वारा पाकिस्तान गैंगस्टर आबिद जाट की एक पीडीएफ फोटो भी दानियाल को भेजी गई |
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल 9mm, जिंदा कारतूस 9mm, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद | दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल | एटीएस जल्दी दोनों को लगी रिमांड पर करेगी पूछताछ |
