- महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ माल्यार्पण, विधायक पंकज सिंह ने बंगाल सरकार गठन पर दी शुभकामनाएं
TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे पर शनिवार को वीर शिरोमणि श्रद्धेय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों के बीच उनके शौर्य, संघर्ष और राष्ट्र स्वाभिमान के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और स्वाभिमान के लिए महाराणा प्रताप द्वारा दिखाई गई वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
वहीं वेस्ट बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर पंकज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। साथ ही उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल भयमुक्त होगा और जनता को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के बंगाल दौरे और बयानों पर भी निशाना साधा। पंकज सिंह ने कहा कि लगातार हार के बाद विपक्षी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
बाइट — विधायक पंकज सिंह (पुत्र, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह)
