TIL Desk लखनऊ:
ब्रेनफ्रा आई०ए०एस० द्वारा आयोजित “मेगा कैरियर कॉन्क्लेव 2026” का भव्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक सेवा अभ्यर्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र कुशवाहा रहे, जबकि आयोजन की मेजबानी ब्रेनफ्रा आई०ए०एस० के संस्थापक एवं निदेशक अतुल कुमार शाक्य सर द्वारा की गई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में अतुल कुमार शाक्य सर ने कहा कि “UPSC परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं से अधिक कठिन नहीं है, अंतर केवल हमारी तैयारी की रणनीति और निरंतरता का होता है। पाठ्यक्रम लगभग वही है, आवश्यकता सही मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन की है।” उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र कुशवाहा ने घोषणा की कि , ब्रेनफ्रा आई०ए०एस० के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर युवा का अधिकार है और योग्य छात्रों को संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहना चाहिए।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पैरालंपिक खिलाड़ियों की उपस्थिति रही, जिनका मंच पर सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त देश के अनेक शिक्षाविदों, विद्वानों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को “राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान” एवं “राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना दिया।
मेगा कैरियर कॉन्क्लेव ल 2026 में करियर मार्गदर्शन, सिविल सेवा तैयारी, शिक्षा, खेल एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
