- नवरंग समर कैंप- 2026 का शुभारंभ
TIL Desk लखनऊ:
बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जे. पी एस स्टार 11 के तत्वावधान में आज से तिलक शिशु निकेतन स्कूल, बसेरा मोड़ कल्याणपुर लखनऊ में आरम्भ हुए नवरंग समर कैंप- 2026 में बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ अभिनय के गुर सीखे।
अरविंद सक्सेना के संयोजन में आरम्भ हुए 15 दिवसीय नवरंग समर कैंप के आज पहले दिन बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ अभिनय का गुर सिखा, आज उनको नृत्य के बेसिक स्टेप के अलावा अभिनय के लिए संवाद अदायगी सिखाई गई। इसके अलावा अन्य दिनों मे बच्चों को पारंपरिक लोक नृत्य, गीत-संगीत, आर्ट्स-क्राफ्ट और अभिनय के विभिन्न सोपानों को सीखाया जाएगा।
इसके पूर्व नवरंग समर कैंप का उद्घाटन फिल्मकार प्रदीप श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर टी.आर मिश्रा और संजोती मिश्रा ने कहा कि यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा को पंख प्रदान करेगा। इस मौके पर तृप्ति मिश्रा, प्रीति यादव, अनीता, श्रुति सक्सेना, अनुष्का यादव, मुस्कान, अनीता सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
