TIL Desk हरिद्वार:
दिनांक 18 मई 2026 को स्वर्गीय पूरन चन्द्र जोशी की अस्थियां हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पर मां गंगा में प्रवाहित की गई। नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अगवानी में, शेखर बहुगुणा उनकी पत्नी सुधा और विनीता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर रीता जोशी उनके पुत्र मयंक जोशी, साकेत बहुगुणा और रीता जोशी की पुत्र वधू ऋचा हरिद्वार पहुंचे जहाँ सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री एवं जोशी परिवार उपस्थित थे l
इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कई मंत्रीगढ़, संत समाज, विधायक, बीजेपी के पदाधिकारी, अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे l प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने विधि विधान से हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पर अपने पिता की अस्थियां मां गंगा में प्रभावित की।
हरिद्वार में वीआईपी घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों में मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जयपाल चौहान राज्य मंत्री, ओमप्रकाश जमदग्नि राज्य मंत्री, श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी दुग्ध संघ हरिद्वार अध्यक्ष प्रमोद, भाजपा नेता विवेक खंडूरी l परिवार के बच्चे प्रभव, जान्हवी,देवांश बहुगुणा और अविनाश जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
