State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज, पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश

लखनऊ: साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज, पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में जिले के करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट के लिए रवाना हुए। मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच, पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया गया।

जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम को हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जज मलखान सिंह के डालीबाग स्थित आवास पर सभी जज इकट्‌ठा हुए और सुबह 9 बजे कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान सभी जजों ने आम लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील से भी प्रेरित है। इस माध्यम से आम जनता को वैकल्पिक साधनों को अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *