Entertainment, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ “इंडियास आइकॉनिक टैलेंट शो एंड इंडिया सुपर मॉडल सीजन 2.0”

लखनऊ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ “इंडियास आइकॉनिक टैलेंट शो एंड इंडिया सुपर मॉडल सीजन 2.0”

TIL Desk लखनऊ:👉Nice Film Production के बैनर तले आयोजित “इंडियास आइकॉनिक टैलेंट शो एंड इंडियास। सुपर मॉडल सीजन 2.0” का भव्य ग्रैंड फिनाले 23 मई 2026 को मां कृपा होटल लखनऊ में शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

इस टैलेंट शो के लिए कंपनी के फाउंडर एवं डायरेक्टर, अजीत श्रीवास्तव जो स्वयं एक प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और कलाकार हैं, रहने वाले प्रयागराज के है लगातार 25 से अधिक शहरों में ऑडिशन आयोजित किए। Madhya Pradesh, Bihar, Jharkhand, Uttar Pradesh सहित कई राज्यों से प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन कर उन्हें इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में एक्टिंग, डांसिंग, मॉडलिंग और सिंगिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया।

शो में निर्णायक मंडल की भूमिका भी बेहद खास रही। सिंगिंग कैटेगरी की जजिंग टीवी सेलिब्रिटी Tanmay Chaturvedi ने और उनके साथ आशीष शर्मा ने की। मॉडलिंग की जिम्मेदारी Rajesh Yadav ने निभाई। एक्टिंग कैटेगरी फिल्ममेकर Antriksh Shrivastava ने किया, जबकि डांसिंग की जजिंग राष्ट्रीय डांसर Manish Tripathi द्वारा की गई। सभी जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक देकर विजेताओं की घोषणा की।

कार्यक्रम में सीजन 1 के कुछ विशेष गेस्ट और विजेता भी शामिल हुए, जिन्हें कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Nice Film Production ने घोषणा की है कि इस शो के एपिसोड बहुत जल्द टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे, जिसकी आधिकारिक तारीख जल्द घोषित होगी। कंपनी आने वाले समय में शो के विजेताओं को बड़े प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेगी तथा उन्हें म्यूजिक एल्बम और अन्य मनोरंजन प्रोजेक्ट्स में अवसर प्रदान किए जाएंगे।

कंपनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी सोच और वादा है — “जो बोलता है वो करता है, क्योंकि सपने यहीं सच होते हैं।” यही कारण है कि आज यह संस्था देशभर के कलाकारों को मंच देकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है।

इसके साथ ही कंपनी ने “सीजन 3.0 की भी घोषणा जल्दी करेगी जिसका आयोजन संभवतः Jaipur में किया जाएगा, हालांकि इसे किसी अन्य राज्य में भी आयोजित किए जाने की संभावना है।

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि देश के उभरते कलाकारों के लिए एक ऐसा मंच साबित हुआ, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *