TIL Desk लखनऊ:
कमिश्नरेट लखनऊ की स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना चिनहट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-389/24 धारा- 140(2)/308(2)/3(
बीएनएस के विवेचक द्वारा फिरौती हेतु अपहरण करने वाले 01 नफर शातिर वांछित / 50 हजार रूपये इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
01-सक्षिप्त विवरण-
स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 389/24 धारा- 140(2)/308(2)/3(
बीएनएस से संबन्धित 01 नफर शातिर वांछित/50 हजार रूपये इनामिया नामजद अभियुक्त 01. संजय पुत्र जयप्रकाश निवासी तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र-30 वर्ष को दिनांक 01.06.2026 को गाजियाबाद के इन्ड्रस्ट्रियल एरिया के रोडबेज बस स्टाप जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तारी किया गया।
02- कार्यवाही का विवरण-
स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली चिनहट पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, को फिरौती मांगने हेतु अपहरण करने के संबन्ध में कार्यालय-प्रभारी निरीक्षक थाना स्थानीय पर दिनांक 21.08.2024 को वादी मुकदमा कर्मवीर सिंह पुत्र स्व0 राजेश सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट अमराई गाँव थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या द्वारा वादी मु0अ0सं-389/24 धारा-140(2) बीएनएस बनाम 01 संजय व अन्य के पंजीकृत कराया गया था। अभियोग उपरोक्त में उच्चाधिकारीगण महोदय के आदेश/निर्देश के क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 22.08.2024 को प्रकाश में आये |
अभियुक्तगण (1)-रविन्दर सिंह पुत्र विश्वराज सिंह निवासी न्यू गुलिस्ता कालोनी थाना चिनहट जनपद लखनऊ मूलपता गांव महसुनिया थाना मिसरिख जिला सीतापुर व (2)-जिशान अहमद उर्फ अहमद कलाम पुत्र रिजवान अहमद निवासी ग्राम गदिया थाना कोतवाली जिला बाराबंकी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मनोज वर्मा पुत्र शिव पुजन वर्मा निवासी ग्राम चाँदा बुजुर्ग थाना पैकोलिया जिला बस्ती को दिनांक 12.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त संजय उपरोक्त निरंतर फरार चल रहा था जिसके विरूद्ध आवश्यक नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए एनबीडब्ल्यू, 84 बीएनएसएस की उदघोषणा व 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की दिनांक 11.11.2025 को अभियुक्त संजय उपरोक्त के अचल की सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की गयी थी। तथा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित करते हुए स्थायी वारंट जारी किया गया था |
उच्चाधिकारीगण द्वारा निरंतर अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबन्ध में टीमें गठित की गयी तथा अभियुक्त के विरूद्ध उच्चाधिकारीगण द्वारा 50 हजार रूपए पुरस्कार को घोषित किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त संजय उपरोक्त को जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया जिसको हिरासत पुलिस लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.संजय पुत्र जयप्रकाश निवासी तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र-30 वर्ष
04-पंजीकृत/अनावरित अभियोग का विवरण-
01. मु0अ0सं0-389/24 धारा-140(2)/308(2)/3(
बीएनएस
05-अभियुक्त संजय उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः
(1) मु0अ0सं0 342/18 धारा 140, 34, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।
(2) मु0अ0सं0 313/22 धारा 140, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।
(3) मु0अ0सं0 684/20 धारा 171, 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना को0 नगर जनपद अयोध्या।
(4) मु0अ0सं0 427/21 धारा 140, 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
“कमिश्नरेट लखनऊ में संगठित अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा की स्वाट एवं सर्विलांस टीम की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप फिरौती एंव नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित ईनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”
बाईट:: किरन यादव (I.P.S.) अपर पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्नेरट , लखनऊ
