TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में 2 जून को फोटोग्राफर अशोक यादव के साथ हुई कैमरा समेत अन्य उपकरणों की लूट की घटना का इटौंजा पुलिस और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर खुलासा किया है |
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हांसिल की है | पकड़े गए आरोपियों में राम अनुज मिश्रा, विपिन मिश्रा और रोहन कुमार शर्मा शामिल है | पुलिस के मुताबिक रोहन पीड़ित फोटोग्राफर के साथ काम करता था | उसे पैसो की जरूरत थी उसी ने लूट का प्लान बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था |
पुलिस ने लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया है | इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि बर्थ-डे पार्टी की बुकिंग के बहाने बुलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था |
बाइट – गोपाल कृष्ण चौधरी (डीसीपी उत्तरी लखनऊ)
