State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

भाजपा शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने जताया कड़ा विरोध, बिना शर्त माफी की उठाई मांग

भाजपा शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने जताया कड़ा विरोध, बिना शर्त माफी की उठाई मांग

TIL Desk लखनऊ:👉पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा ऑनलाइन शिक्षा देने वाले शिक्षकों पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा शिक्षक एमएलसी एवं प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि शिक्षक समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और देश के विकास व राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है और शिक्षकों के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने अंजना ओम कश्यप से बिना शर्त शिक्षक समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय अपने सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

उमेश द्विवेदी ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों तक ज्ञान पहुंचाने वाले शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ऐसे में उनके योगदान को कमतर आंकना या उनका अपमान करना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *