TIL Desk लखनऊ:
मड़ियांव में 22 वर्षीय युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर दी जान | मृतका की पहचान शिल्पी गौतम के रूप में हुई |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पी ने परिवार की सहमति से प्रेमी से शादी तय कराई थी | कल रात फोन पर प्रेमी से बात करते हुए घर से निकली थी |
बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ | विवाद के बाद युवती ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया | मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू | पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही |
