TIL Desk लखनऊ:
2 हज़ार का पेट्रोल डलवाया, फिर कर्मचारी से गाली गलौज कर धमकी देते हुए रईसजादे बिना पैसे दिए हुए फरार। हुंडई वरना कार सवार 2 युवकों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से पेट्रोल डलाने के बाद कर्मचारी को धमकी देते हुए कार लेकर हुए फरार।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UP32 QD 7682 ब्लैक कलर की वरना से आए रईसजादों ने पेट्रोल पंप पर दिखाई अपनी दबंगई। बेलगाम दबंगों को न पुलिस का खौफ है न ही पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों का।
पैसे न देना पड़े जिसके चलते बहस करते हुए कर्मचारी पर कार चढ़ाने की धमकी देते हुए बेलगाम दबंग हुए फरार। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में दहशत का माहौल।
दबंगों की दबंगई CCTV में हुई कैद। पीड़ित द्वारा पुलिस से की गई लिखित शिकायत, लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाई। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के लाल मस्जिद स्थित भारत पेट्रोल पंप की घटना।
