TIL Desk लखनऊ:
8.05 लाख रुपये की बीमा धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार। बीमा कंपनी के कर्मचारी ने पॉलिसियों की गलत बिक्री कर की थी वित्तीय हेराफेरी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं से लाखों रुपये लेकर किया गया था गबन। गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी। उन्नाव के गदनखेड़ा बाईपास से सरोजनीनगर पुलिस ने दबोचा।
आरोपी शुभांशु सिंह को NBW जारी होने के बाद किया गया गिरफ्तार। स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत पर दर्ज था मुकदमा। तीन ग्राहकों से कुल ₹8.05 लाख की धोखाधड़ी का आरोप। सरोजनीनगर पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी से पूछताछ जारी।
