- गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
TIL Desk सीतापुर:
पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी का विवरण: -दिनांक 06.06.2026 को थाना संदना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ लेकर घटना से जुड़े साक्ष्यों व त्वरित कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच ग्राम रामपुर मढ़िया के रोड किनारे स्थित लिप्टिस के बाग के पास अभियुक्त विशाल पाल द्वारा शौच का बहाना बनाकर पुलिस टीम को चकमा देकर उन पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई (फायरिंग) की गई, जिसमें अभियुक्त विशाल पाल पुत्र भन्नू पाल, निवासी ग्राम सरैंया, थाना संदना, जनपद सीतापुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 2 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:— दिनांक 06.06.2026 को क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के कुशल पर्यवेक्षण में थाना संदना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26 धारा 87 बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त विशाल पाल से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसका और पीड़िता मानसी का आपस में प्रेम प्रसंग था। अवैध संबंधों के चलते पीड़िता 03 माह की गर्भवती हो गई थी। दिनांक 25.05.2026 को अभियुक्त विशाल, मानसी को सिधौली से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ रोड से अंदर एक सुनसान जगह पर ले गया था। वहाँ दोनों के बीच शादी करने व साथ रहने को लेकर विवाद व बहस हुई। आवेश में आकर अभियुक्त विशाल ने मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान व साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पास में पड़ा सीमेंट का पिलर उसके गले पर रख दिया। वारदात के बाद वह शव को वहीं छोड़कर अगले दिन अपने घर वापस आ गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।
अभियुक्त थाना संदना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26 धारा 87 बीएनएस के मामलों में नामजद अभियुक्त था।
