Punjab & Haryana, State

हाइड्रोजन ट्रेन का पहला सफर यादगार, छात्राओं ने सराही आधुनिक सुविधाएं

सोनीपत
देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन चालित ट्रेन के ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनने के बाद सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची छात्राओं और प्राध्यापक के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

मोहाना स्टेशन से सोनीपत तक की इस पहली यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन की आधुनिक तकनीकों और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं को करीब से महसूस किया। सफर पूरा होने पर उन्होंने अपने सुखद और यादगार अनुभव साझा किए।

क्या बोले लोग
हम कालेज से ई-बस के माध्यम से मोहाना स्टेशन पहुंचे और वहां से छात्राओं के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में सवार हुए। इस ट्रेन का सफर बेहद आरामदायक और शांत रहा। यह बिल्कुल भी शोर नहीं करती। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।
– निधि गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदू कालेज

एक एनसीसी कैडेट के रूप में देश की इस पहली ऐतिहासिक और प्रदूषण मुक्त यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। ट्रेन के अंदर का माहौल बहुत ही आधुनिक और सुरक्षित महसूस हुआ। इस सफर ने हमें यह सिखाया कि देश तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
– रिया, एनसीसी कैडेट

हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने का अनुभव मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा। ट्रेन बहुत ही स्मूथ चलती है और इसमें पारंपरिक ट्रेनों की तरह झटके या तेज आवाज महसूस नहीं होती। इसकी साफ-सफाई और अत्याधुनिक बनावट ने हम सभी को बेहद प्रभावित किया। यह वास्तव में भविष्य की ट्रेन है।
– तन्नू, बैंयापुर

जींद-सोनीपत रूट पर इस ट्रेन की शुरुआत सभी के लिए एक बड़ी सौगात है। यह सफर न केवल आरामदायक रहा, बल्कि बहुत कम समय में पूरा हो गया। ग्रामीण क्षेत्र से उच्च शिक्षा के लिए शहर आने-जाने के लिए यह एक बेहतरीन, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त साधन साबित होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।
– प्रिया, छात्रा, हिंदू कालेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *