Entertainment, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 – एडिशन 5 का भव्य आयोजन संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को किया गया सम्मानित

रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 – एडिशन 5 का भव्य आयोजन संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को किया गया सम्मानित
  • जुलाई को आयोजित समारोह में एकता कपूर (भारतीय मनोरंजन जगत, विशेष रूप से टेलीविजन और फिल्मों की प्रसिद्ध निर्माता) तथा तेजस्वी प्रकाश (भारतीय टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री) सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं
  • नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 के विजेताओं का हुआ ऐलान; वंशिका (लखनऊ | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 – विजेता), देवांश तिवारी (मुंबई | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 – विजेता), इति (आगरा | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 – विजेता) तथा ज्योति धाकरे (देहरादून | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया 2026 – विजेता ) ने अपने-अपने खिताब अपने नाम किए
  • सौम्या साहू (आयोजक एवं संस्थापक, सैम्म रेनेसांज़), इशिता रस्तोगी (शो डायरेक्टर एवं आयोजक) तथा मोनिका भदौरिया (शो कोरियोग्राफर, ग्रूमिंग एक्सपर्ट एवं आयोजक* ) ने कार्यक्रम का सफल आयोजन, संचालन एवं निर्देशन कर इसे भव्य रूप से संपन्न कराया।

TIL Desk लखनऊ:👉ताज महल होटल, लखनऊ में सैम्म रेनेसांज़ द्वारा आयोजित ” रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 – एडिशन 5 ” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जुलाई को आयोजित “नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026” के विजेताओं की घोषणा की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह में एकता कपूर (भारतीय मनोरंजन जगत, विशेष रूप से टेलीविजन और फिल्मों की प्रसिद्ध निर्माता एवं सेलिब्रिटी गेस्ट ) तथा तेजस्वी प्रकाश (भारतीय टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी गेस्ट* ) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

देशभर से आए प्रतिभागियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन सौम्या साहू (आयोजक एवं संस्थापक, सैम्म रेनेसांज़ ) के नेतृत्व में किया गया। वहीं इशिता रस्तोगी (शो डायरेक्टर एवं आयोजक) तथा मोनिका भदौरिया (शो कोरियोग्राफर, ग्रूमिंग एक्सपर्ट एवं आयोजक ) ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करना था।

सौम्या साहू (आयोजक एवं संस्थापक, सैम्म रेनेसांज़) ने कहा, “Renaissanz NextGen Leader Award नई प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने का मंच है। हम भविष्य में भी इस पहल को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएंगे।”

एकता कपूर (भारतीय मनोरंजन जगत की प्रसिद्ध निर्माता एवं सेलिब्रिटी गेस्ट ) ने कहा, “सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और धैर्य होता है। सभी विजेताओं ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। मैं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

तेजस्वी प्रकाश (भारतीय टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी गेस्ट ) ने कहा, “आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 के विजेता ।

वंशिका (लखनऊ | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 – विजेता), यशस्विनी (हैदरगढ़ | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 – प्रथम रनर-अप ), तृषा (ओडिशा | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 – द्वितीय रनर-अप), देवांश तिवारी (मुंबई | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 – विजेता ), अनिवार्य जैन (बेंगलुरु | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 – प्रथम रनर-अप), समर नगर (जयपुर | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 – द्वितीय रनर-अप), इति (आगरा | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 – विजेता), सरवजीत कौर (लखनऊ | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 – प्रथम रनर-अप), दीपा (लखनऊ | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 – द्वितीय रनर-अप) तथा ज्योति धाकरे (देहरादून | नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया 2026 – विजेता ) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

विजेताओं को एकता कपूर एवं तेजस्वी प्रकाश के करकमलों द्वारा ताज, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान सभी विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों एवं आयोजकों को दिया।

कार्यक्रम के अंत में सौम्या साहू (आयोजक एवं संस्थापक, सैम्म रेनेसांज़ ) ने सभी मुख्य अतिथियों, सेलिब्रिटी गेस्ट, विजेताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सम्मान वितरण एवं समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *