सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना की पहल एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी के ऑडिटोरियम हॉल में वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजली शाह ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लंबित प्रकरणों का विभागवार परीक्षण किया गया, जिससे आवेदकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित 117 आवेदक उपस्थित हुए।
Recent Posts
- महादेव की आराधना का खास दिन, सावन सोमवार पर ये समय रहेगा शुभ
- 2 अगस्त 2026 राशिफल: किस राशि के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें आज का भाग्यफल
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
- हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष ठाकुर द्वारा रचित किताब
Most Used Categories
- State (73,358)
- Madhya Pradesh (19,132)
- Uttar Pradesh (17,353)
- Chhattisgarh (11,146)
- Delhi-NCR (8,590)
- India (18,262)
- हिंदी न्यूज़ (17,815)
- Sports (10,973)
- World (8,960)
- Entertainment (8,404)
