State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आगरा में मॉब लिंचिंग पर 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा में मॉब लिंचिंग पर 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा डेस्क/ उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगरा में मॉब लिंचिंग में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक व्यक्ति की बच्चा चोर होने के संदेह में कथित रूप से पिटाई की गई थी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा खरगोन जिले के नौ लोगों को इसी तरह की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार करने के 48 घंटे के बाद घटना सामने आई है।

आगरा में मंगलवार को मॉब लिचिंग की घटना घटी थी, लेकिन बुधवार को जब मारपीट का वीडियो फुटेज सामने आया तो पुलिस के ध्यान में यह मामला आया। आगरा सर्कल ऑफिसर (सदर) विकास जायसवाल ने मीडिया को बताया कि 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। उन्होंने बताया कि पहचान होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

जायसवाल ने कहा कि स्थानीय पुलिस इस संबंध में निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थी। बच्चे को उठाने की घटनाओं से संबंधित किसी भी गतिविधि के मामले में लोगों को पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा जा रहा है। बच्चा चोरी के संदेह पर बुधवार को मॉब लिंचिंग की यह घटना आगरा जिले में होने वाली दूसरी ऐसी घटना थी। पुलिस ने पहले एक 60 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की कथित तौर पर बच्चा चोर होने के संदेह में पिटाई करने के आरोप में नौ युवकों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *