Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

फ्रिज में बंद कर नौकर ने बुजुर्ग का किया अपहरण, दम घुटने से माैत

फ्रिज में बंद कर नौकर ने बुजुर्ग का किया अपहरण, दम घुटने से माैत

नई दिल्ली डेस्क/ राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-टू इलाके में अपहरण और हत्या का चौंकाने वाली घटना हुई। यहां नौकर ने पहले बुजुर्ग दंपति को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया, साथियों को बुलाया और फिर घर के मालिक कृष्ण खोसला (91) को फ्रिज में ठूंस कर टैम्पो में लोड कर चंपत हो गया। फ्रिज ले जाने पर उसे सिक्योरिटी गार्ड ने टोका तो उसने घर शिफ्ट करने का बहाना बना दिया। इस दौरान मालिक कृष्ण खोसला की मौत हो गई, वे संयुक्त राष्ट्र के पूर्व कर्मचारी थे।

रविवार सुबह बुजुर्ग महिला के होश में आने पर वारदात का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस को पता चला है कि घर से करीब 5 लाख की ज्वैलरी और सवा लाख रुपए गायब हैं। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी किशन को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया। उसने बताया कि फ्रिज में डाल कर किडनैप करने के पीछे उसका कारण मोटी फिरौती वसूलना था। उसने कृष्ण खोसला की रोजाना की डांट से तंग आकर डेढ़ महीने पहले ही अपहरण और फिरौती का प्लान बनाया था।

रविवार सुबह खोसला की पत्नी सरोज को होश आया। उन्हें पति और नौकर घर से गायब मिले। कुछ गड़बड़ी का अंदेशा होने पर महिला ने बेटे को फोन किया। जिसके मौके पर पहुंचने के बाद पता चला घर से फ्रिज भी गायब है। आरोपी किशन ने फ्रिज में बंद खोसला को लेकर किराए के मकान में पहुंचा। उसने फ्रिज खाेला तो दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इसके बाद किशन शव को आंगन में ही दफन कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *