State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में 6 लोगों की हत्या; आरोपी हिरासत में

राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में 6 लोगों की हत्या; आरोपी हिरासत में

लखनऊ डेस्क/ लखनऊ में गुरुवार शाम एक युवक ने माता-पिता, भाई-भाभी और उनके दो बच्चों की धारदार हथियार (गंडासा) से हत्या कर दी। कत्लेआम को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह परिवार में संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बंथरा थाना क्षेत्र के गुंदौली गांव में गुरुवार को युवक अजय ने अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। उसे शक था कि परिजनों ने जमीन बेच दी है। लेकिन, उसे (अजय सिंह) को हिस्सा नहीं दिया गया। उसकी परिवार से कहासुनी हुई। परिवार ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पिता अमर सिंह खेत चले गए। अजय भी वहां पहुंच गया। वहां पर पिता की हत्या की। इसके बाद बाइक से घर लौटा। यहां भाई अरुण को मारा। बचाव केे लिए मां और और अरुण की पत्नी आईं तो उन्हें भी खत्म कर दिया। उसने 9 साल के भतीजे और 2 साल की भतीजी की भी जान ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *