State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

रीता बहुगुणा जोशी के घर में फैला मातम, ६ वर्षीय पोती की जलने से मौत

लखनऊ डेस्क/ भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती किया की मंगलवार सुबह जलने से मौत हो गई। जोशी की पोती सोमवार शाम अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ते समय 60 प्रतिशत जल गई थी।

उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार मंगलवार को एक एयर एम्बुलेंस से आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था कर रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

किया सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और उनकी पत्नी ऋचा जोशी की इकलौती बेटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *